फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहनों की भिड़ंत में एक की मौत

Thu, 25 May 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो श्यामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत में बरेली के तीर्थयात्री की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन


हादसा श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे पर  बाहरपीली के पास बृहस्पतिवार की दोपहर हुआ।  पुलिस के मुताबिक बाहर पीली में पीली नदी के पास हरिद्वार से आ रही कार और नजीबाबाद की तरफ से आ रही बस एक दूसरे से टकरा गई। इस बस के पीछे चल रही दूसरी बस का चालक भी नियंत्रण खो बैठा और दोनों वाहनों से जा भिड़ा। तीनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार आवाज सुनकर दूर दूर से स्थानीय लोग हाईवे की तरफ दौड़ पड़े। इस बीच बसों के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर श्यामपुर थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर टीम सहित मौके पर पहुंचे और कार में बुरी तरह फंसे तीर्थयात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया।       

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मुकेश पुत्र गेंदा निवासी महोबा दारानगर, बरेली यूपी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और हरिद्वार से गंगा दर्शन कर बरेली लौट रहे थे। घायलों की पहचान विनोद पुत्र तेजपाल, उसकी पत्नी उषा देवी, बेटा रचित (6), भूपेंद्र पुत्र माखनलाल, सरोज पुत्री तेजपाल, गुलाबराय पुत्र पुसे लाल के रूप में हुई है। एसओ प्रदीप तोमर ने बताया कि तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।   
विज्ञापन


हादसे के बाद बाधित रहा यातायात      
हाईवे पर तीन वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया। दुर्घटना के बाद बस के चालक परिचालक अपनी अपनी बसों को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। जिससे दोनों तरफ से आ रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलवाकर बस, कारों हाईवे से हटाया तब कही जाकर यातायात सुचारू हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें