बेहडे़की सैदाबाद गांव में निर्माणाधीन मकान का लेंटर डालने से सरिया बिजली के तार को छू जाने से तीन मजदूर झुलस गए। जिसमें एक मजदूर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गए। दो की हालत गंभीर बनी है। लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंपने की मांग कर रहे है।
मकान पर सरिया फैलाते समय करंट की चपेट में आए श्रमिक
शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बेहड़ेकी गांव निवासी प्रीतम के मकान पर लेंटर डल रहा था। इस दौरान कुछ मजदूर वहां सरिया बिछा रहे थे। एक सरिया मकान के ऊपर से जा रहे बिजली की लाइन से छू गया। जिस कारण तेल्लूराम (55), संजू (25) निवासी बेहड़ेकी।
अमित कुमार (20) निवासी ढाढ़ेकी गंभीर रूप से झुलस गए और छत से नीचे गिर पड़े। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने तेल्लूराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित और संजू को गंभीर हालत में शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कर दिया गया।