फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 7.41 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7.41 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि सोमवार रात शांतरशाह से बढेड़ी अंडरपास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने आरिफ खान निवासी लादपुर कलां लक्सर बताया। स्मैक के अलावा आरोपी से एक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें