हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सुभाष कुमार निवासी रामधाम हरिद्वार के कब्जे से 5.77 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान रोह नदी रपटा पुल के पास से बाइक सवार को रोका गया। आरोपी सुभाष कुमार पुत्र उमेश भगत निवासी रामधाम की तलाशी लेने पर 5.77 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये बताई गई। आरोपी सुभाष कुमार ने बताया कि उसने यह स्मैक रावली महदूद सिडकुल निवासी पंकज से ली थी। सुभाष ने स्वीकार किया कि स्मैक को वह बेचता है। एनडीपीएस एक्ट के तहत सुभाष कुमार और पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शुक्रवार को सुभाष को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।