महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की 29 सितंबर को देखते हुए 28 सितंबर से ही शहर में बदला हुआ यातायात प्लान लागू रहेगा।
एसएसपी राजीव स्वरूप ने देर रात को नया प्लान जारी करते हुए बताया कि 28 सितंबर और की 29 सितंबर को दोपहर दो बजे से रात साढ़े आठ बजे तक भेल स्टेडियम से त्रिशूल गेस्ट हाउस, भेल अस्पताल, एचआरडीसी चौक और भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक, प्रेमनगर हाईवे से चंडीघाट चौक और वीआईपी घाट होते हुए जयराम आश्रम, भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैडी तथा जयराम मोड़ से पुराना एआरटीओ चौक जीरो जोन रहेगा। हाई वे पर पुलिस चौकी सप्तऋषि से भानिया वाला तक का क्षेत्र भी जीरो जोन रहेगा। इस दौरान निर्धारित अवधि में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
28 सितंबर को रिहर्सल होगा और 29 सितबर को पूरी सख्ती से इसका पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को डामकोठी से तुलसी चौक तथा शिवमूर्ति हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा बैरियर तक जहां भी महामहिम राष्ट्रपति का काफिला गुजरने का रूट रहेगा वहां कोई भी भी रिक्शा, ऑटो अथवा पैदल यात्री का प्रवेश बंद रहेगा। 28 सितंबर की रात को दस बजे से 29 सितंबर की रात दस बजे तक भारी वाहन हरिद्वार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। --------------------
भाजपा नेता को पाक से आया धमकी भरा मैसेज, दी तहरीर
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने रात करीब साढ़े नौ बजे थाना कनखल में तहरीर देकर बताया कि उनके व्हाट्स अप पर रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति ने धमकी भरा मैसेज भेजा जिसमें इलियास नामक युवक ने अपने आपको पंजाब यूनिवर्सिटी लाहौर का छात्र बताते हुए भारत तथा भारतवासियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। जंग छेडने की चुनौती देते हुए भारतवासियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे भी अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने तहरीर देकर जांच कराने तथा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि जांच की जा रही है।
--------- राजेश शर्मा
हरिद्वार। भा