फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के लिए खरीदे नामांकन

Mon, 26 Sep 2016 11:46 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना समिति के चुनावों की सरगर्मियां तेज होने लगी है। अब तक 22 पदों के सापेक्ष जिला पंचायत के 16 सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीद लिए है। मंगलवार को नामांकन का दिन है। जबकि चुनाव तीस सितंबर को किया जाएगा। अप्रैल में जिला पंचायत का गठन हो जाने के बाद से अब तक जिला योजना समिति का हरिद्वार में चुनाव नहीं हो सका है। जिस कारण विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। इन दिनों चुनावों की प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ और अपर निर्वाचन अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी की देखरेख में चल रही नामांकन की प्रक्रिया के अंतर्गत सोमवार तक 16 सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, गुलनाज नवाज, मुनीर आलम, अंजुम बेगम, सलमी बेगम, सत्तार, नीलू, वीरेंद्र सिंह, अमीलाल वाल्मीकि, विजेंद्र सिंह, बबली देवी, मजहर हसन, फुरकान, शारदा, अखलाख एवं अमजोर शामिल है। गौरतलब है कि जिला योजना समिति के चालीस सदस्य बोर्ड में दस सदस्यों का चुनाव हो चुका है जबकि आठ सदस्य सरकार की ओर से नामित किए जाने है। शेष बचे सदस्यों में से जिला पंचायत से 21 नगर निगम रुडकी और भगवानपुर नगर पंचायत से एक सदस्य का चुनाव किया जाना है। इसे लेकर जिला पंचायत की राजनीति एक बार फिर गर्माने के आसार है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।अपर निव्राचन अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन पत्र जमा और उनकी जांच मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें