फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राशन डीलर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमृतक और जेल में बंद व्यक्ति को राशन बांटने का मामालाI
विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नसीरपुर कलां के राशन डीलर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राशन डीलर ने कई मृतक लोगों व जेल में बंद युवक को राशन बांट दिया। इसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर हुआ। जेल से बाहर आने पर युवक ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। इससे नाराज राशन डीलर ने युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।



कोर्ट ने इस मामले में युवक के प्रार्थनापत्र पर थाना पथरी पुलिस को राशन डीलर के एक खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। नसीरपुर कलां निवासी जावेद अली ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि उसने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। जिसमें खुलासा हुआ कि गांव के राशन डीलर हमीद ने कई मृतक लोगों व जेल में बंद उसे राशन बांटना दिखा कर हजारों रुपये गबन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद अली का आरोप है कि उसने इसकी लिखित शिकायत थाना पथरी पुलिस व एसएसपी हरिद्वार से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण लो। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जावेद अली की ओर से नसीरपुर कलां के राशन डीलर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें