बहादराबाद-धनौरी मार्ग स्थित गंगा और राज विहार कॉलोनी का फुंका ट्रांसफार्मर ऊर्जा निगम ने तीन दिन बाद बदल दिया। कॉलोनी के लोगों को बिजली और पानी मिलने के बाद चेहरों पर खुशी देखी गई है। जनसमस्या से जुड़े इस समाचार को ‘अमर उजाला’ ने 27 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दोनों काॅलोनियों में बुधवार की रात 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने पर बिजली चले जाने के साथ ही पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। भीषण गर्मी में बच्चों का हाल बेहाल था। पानी नहीं होने कारण बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रहे थे। कई परिवार ऐसे थे जिन्होंने पानी ने मिलने से खाना तक घरों में नहीं बना पाए। उन्हें होटल में जाकर खाना खाना पड़ा।
Iलोगों को परेशानी न हो उसके लिए निगम हर प्रयास कर रहा है। किसी भी सरकारी कार्य को करने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करनी होती हैं। कागजी कार्रवाई के बाद कॉलोनी में रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। अमित तोमर, उपखंड अधिकारी बहादराबादI
Iलालढांग गैंडीखाता मार्ग पर डामरीकरण शुरूI
लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर गड्ढों से राहत मिलेगी। मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि पिछले कई महीनों से से क्षतिग्रस्त मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया था। मार्ग से आने जाने में समय अधिक लग रहा था। 23 अप्रैल को ‘अमर उजाला’ के अंक में ‘गड्ढों से दोपहिया वाहन चालक त्रस्त’ खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो लोक निर्माण विभाग ने लालढांग बाजार से मार्ग का डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया। मार्ग में डामरीकरण कार्य चलने से क्षेत्र के लोगों को जल्द ही सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।