I
I66 सेट नामांकन पत्र बिके चौथे दिन तक, नामांकन केवल पांचI
हरिद्वार लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं, कांग्रेस, बसपा, उत्तराखंड क्रांति दल समेत पांच उम्मीदवारों ने नौ सेट पर्चे खरीदे। ऐसे में चौथे दिन तक कुल 41 लोगों ने 66 सेट पर्चे खरीदे, जिनमें नामांकन केवल पांच लोगों ने ही किया है।
बता दें कि भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन किया था। चौथे दिन मंगलवार को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी प्रपत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। इनके अलावा दो अन्य आशीष ध्यानी, पवन कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र जमा किया। वहीं, बीएसपी से पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा ने एक सेट, भारतीय युवा शक्ति पार्टी से सूरज सिंह रावत ने एक सेट, बहुजन समाज पार्टी से महबूब हसन ने दो सेट, यूकेडी डेमोक्रटिक से एडवोकेट संगीता बंसल ने एक सेट और कांग्रेस से अमन गौड़ ने चार सेट पर्चे खरीदे।
I
I
I
I
Iआज नामांकन करेंगे कांग्रेस उम्मीदवारI
कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत बुधवार को नामांकन करेंगे। मंगलवार को कांग्रेस नेता एडवोकेट अरविंद शर्मा और अमन गौड़ ने वीरेंद्र रावत के लिए नामांकन पत्र खरीदा।