फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी एवं एचआरडीए उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडेय ने एचआरडीए और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बीके मिश्रा ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द एवं संवर्द्धन की शपथ दिलाई गई। मेला अधिष्ठान में भी सभी कार्मिकों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्राधिकरण के प्रभारी सचिव वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार पांडे, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। डॉ. बत्रा ने कहा कि वर्तमान में विश्व में अफगानिस्तान को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। वहां की उथल-पुथल का असर वैश्विक स्तर पर भी परिलक्षित हो रहा है। सद्भावना दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस पर मनाया जाता है।
इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. सरस्वती पाठक, डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल और डॉ. सुषमा नयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें