फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स से दुष्कर्म, दस लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। निजी अस्पताल की एक नर्स के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म कर दिया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद उसे बंधक बनाकर गाड़ी में डालकर ले गए। इनमें चार लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। नर्स ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला समेत 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक निजी अस्पताल की नर्स थाना क्षेत्र की कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है। नर्स के मुताबिक हाल सिडकुल निवासी शाहनुमा के पति का उसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाहनुमा अपने पति पर शक करती थी और उसे लगता था कि पति का नर्स से अवैध संबंध है। नर्स का आरोप है कि 12 जून को शाहनुमा अपने कुछ जानकारों के साथ उसके घर पहुंची। उसके साथ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक गालियां दीं। आरोप है कि महिला के साथ आए साजिद और रिजवान ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद उसे बंधक बनाकर गाड़ी में डालकर सिडकुल रोशनाबाद ले गए। युवती ने बताया कि चार लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी।
नर्स के मुताबिक उसने सिडकुल थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने शाहनुमा, फरमान, रिजवान, शफक्कत, साजिद, भुरा, फुरकान, इरकान, नाजिम, नादिर निवासी लक्कीपुरा गली नंबर 18, थाना कोतवाली जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें