फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य इंटर कॉलेज के एनएसएस का गुरुकुल में शिविर शुरू

विज्ञापन
आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद में शिविर का शुभारंभ करते अतिथि । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं का गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में सात दिवसीय शिविर शुरू हो गया। कॉलेज के प्रबंधक राजकुमार चौहान, अनीता वर्मा, ग्राम प्रधान सुशील राज राणा, प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गुरुकुल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं में समरसता स्थापित करते हुए राष्ट्र सेवा का भाव जगाने का प्रकल्प है। गोविंद कृपा सेवा समिति की अध्यक्ष समाजसेवी अनीता वर्मा ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें देश भक्ति, समाज के प्रति उनके दायित्व, नैतिकता, सेवा भाव आदि गुणों को विकसित करने का माध्यम है। जमालपुर कला के ग्राम प्रधान सुशील राज राणा ने एनएसएस शिविर में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के प्रबंधक राजकुमार चौहान ने गुरुकुल महाविद्यालय के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद को नमन करते हुए बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर की संयोजिका गीता रानी ने बताया कि दो से आठ मार्च तक शिविर चलेगा। स्वयंसेवी ग्राम जमालपुर कला क्षेत्र में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम, रैली नुक्कड़ नाटक का मंचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें