फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दस दिन में ही मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कोरोना के संक्रमित मरीज की दो निगेटिव रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा। अब मरीज को केवल दस दिन तक ही आईसोलेशन वार्ड भर्ती रखा जाएगा। संक्रमित मरीज की स्थिति सामान्य और लक्षण न दिखाई देने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद मरीज को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक कोरोना के संक्रमित मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के सात दिन बाद सैंपल लिया जाता था। यदि सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आती थी तो दोबारा से सात दिन बाद फिर से सैंपल लिया जाता था। यदि मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आ जाती थी, तो अगले दिन ही उसका दूसरा सैंपल भरा जाता था। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अगले दिन छुट्टी कर दी जाती थी। अब नई गाइड लाइन के अनुसार संक्रमित मरीज को केवल आइसोलेशन अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में 10 दिन भर्ती रखा जाएगा। इस दौरान उसकी कोई सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा जाएगा। मरीज में किसी प्रकार के लक्षण न दिखाई देने और स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी कर दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि नई गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। फिलहाल मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ऐसे 6 मरीज चिह्नित किए गए हैं, जिनके स्वास्थ्य जांच कराकर उनकी रिपोर्ट तैयार कराने के लिए फिजिशियन को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें