आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा अब 20 अक्तूबर से हरिद्वार में शुरू होगी। सोमवार से प्रस्तावित यात्रा मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्थगित हो गई। 20 अक्तूबर को आप पार्टी के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल रोड शो करेंगे और इसके बाद यात्रा जिले की विधानसभाओं में जाएगी।
पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह 11 बजे हरकी पैड़ी के निकट सुभाष घाट पर कार्यकर्ता एकत्र होंगे। वहां से रैली रोड शो के रूप में शुरू होगी और माया देवी मंदिर वाल्मीकि चौक पर इसका समापन होगा। हेमा भंडारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा की तैयारियां पहले से ही पूरी हो चुकी हैं। यात्रा 18 अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यात्रा को स्थगित किया गया। कुन्हारी गांव में यात्रा तैयारियों की बैठक में नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आपसी झगड़ों में सिमट कर रह गई है। पेट्रोल 100 रुपये लीटर पहुंच गया है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। बैठक में जुल्फिकार अंसारी, सुमित कुमार, रईस मलिक, नौरंगी करणवाल, कुणाल सैनी, अजय कुमार, रोहतास, सुंदर कुमार, सलीम, अभिषेक, दानिश और राकेश मौजूद रहे।