फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अनियमितताएं मिलने पर दुकानदारों को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं को गुणवत्तायुक्त और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चल रहा चेकिंग व सैंपलिंग अभियान जारी रहा। इसमें खाद्य पदार्थों के सैंपल भर गए। अनियमितताएं मिलने पर दुकानदारों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों, ढाबों, रेस्टोरेंटों, डेयरी और थोक विक्रेताओं, वितरकों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा ने मायापुर स्थित एक डेयरी से पनीर के दो और घी का एक सैंपल भरा। सुभाष नगर ज्वालापुर स्थित एक गोदाम और एक थोक विक्रेता से दो एनर्जी ड्रिंक के सैंपल भरे गए। पांच खाद्य और पेय सामग्री के नमूने जांच के लिए भरे गए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने सुभाष नगर ज्वालापुर से स्थित एक गोदाम से जलजीरा और एनर्जी ड्रिंक का एक-एक सैंपल भरा। सुभाष नगर ज्वालापुर स्थित गोदाम में खाद्य सामग्री का उचित रख-रखाव और भंडारण नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में चंडीघाट क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें जीरा मसाला, सोडा के दो सैंपल भरे गए। आठ किलोग्राम खराब मसाले और सात बोतल कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायर होने पर नष्ट कराई गईं। दो खाद्य कारोबारियों को लेबलिंग नियमों के उल्लंघन नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवानपुर पवन कुमार के नेतृत्व में इकबालपुर, झबरेड़ा, मंगलौर कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठानों से पनीर और दूध के दो सैंपल जांच के लिए भरे। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें