हरिद्वार। गंगा नदी में जल की कमी का असर अब हरकी पैड़ी पर भी दिखने लगा है। श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने लायक भी पानी नहीं मिल पा रहा है। भागीरथी बिंदु से हरकी पैड़ी को आने वाली पवित्र गंगा की अविरलधारा में जल बहुत कम है और उसके उपर जो घाट बने हुए हैं उन पर भी डुबकी लायक जल नहीं है।
एसडीओ कैनाल सुशील यादव ने बताया कि शुक्रवार को गंगा नदी में मात्र 7 हजार क्यूसेक जल डिस्चार्ज हो रहा है। जिसमें से 6 हजार क्यूसेक पर उत्तरी खंड गंगनहर को चला या जा रहा है। गंगा नदी में हरिद्वार से आगे मात्र एक हजार क्यूसेक जल ही डिस्चार्ज हो रहा है। जल की कमी की वजह से भी गंगा नदी में जल दिखाई नहीं दे रहा है। नदी में ही जल नहीं है और नहर चलाने के लिए बैराज को पूरा खोलना पड़ा है, जिसका असर अविरल धारा पर पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गर्मी बढ़ने ने लगी है, जिससे बर्फ के पिघलेगी और गंगा नदी में जलप्रवाह बढ़ेगा।