फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर छोड़कर कहीं नहीं ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन
कनखल में जाम के दौरान व्यापारियों को समझाते पुलिसकर्मी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आज धनतेरस और छोटी दीपावली है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। हाईवे से लेकर बाजारों में जाम में फंसने से परेशान हो सकते हैं। पुलिस ने सिर्फ ज्वालापुर क्षेत्र में जाम से निपटने के लिए वाहनों पर प्रतिबंध और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की है। बाकी बाजारों में कोई खास इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार शहर के लोग पहले से ही जाम से जूझ रहे हैं। हाईवे से लेकर बाजारों में महाकुंभ की तैयारियों के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं। सड़कों पर रेत, बजरी, सरिया, मलबे के ढेर और जगह जगह गड्ढे होने से जाम लग रहा है। त्योहारी सीजन में सड़कों पर वाहनों का दबाव और बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। इससे व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार को धनतेरस और छोटी दीपावली है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। सुबह से देर रात तक लोगों को जाम और अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ेगा। ज्वालापुर क्षेत्र के बाजारों में दोपहिया वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। भीड़ बढ़ने पर दोपहिया वाहन भी रोके जाएंगे। लेकिन कनखल, उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के लिए त्योहारी सीजन में कोई यातायात प्लान लागू नहीं हुआ है।
--------------------------------------------------
आपकी समझदारी ही परेशानी से बचाएगी
- बाजार निकलने के लिए चार पहिया वाहन का प्रयोग करने से परहेज करें
- अधिकतर लोग शाम को बाजारों में उमड़ते हैं, कोशिश करें दोपहर में खरीदारी करें
- बाजारों में पैदल जाएं और वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने के बजाए निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें
- जल्दबाजी में ओवरटेक और गलत दिशा पर वाहन न ले जाएं
------------------------------------
जेब कतरों से रहें सावधान
हरिद्वार। जेब कतरे अक्सर त्योहारी सीजन का फायदा उठाते हैं। बाजारों में भीड़भाड़ में घुसकर लोगों की जेब खाली काट लेते हैं। खासकर, महिलाएं बाजारों में कीमती जेवर पहनकर आने से परहेज करें।
विज्ञापन

-------------------------------
घर से कपड़े का थैला लेकर जरूर जाएं
हरिद्वार। प्लास्टिक पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है। त्योहारी सीजन में खरीदारी में सबसे अधिक प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है। कोशिश करें कि घर से बाजार निकलते वक्त कपड़े का थैला लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें