फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा में डूबे दो कांवड़ यात्रियों का नहीं लगा सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 09 Aug 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद, बुलंदशहर के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

नमामि गंगे घाट के पास शनिवार की शाम गंगा में डूबे थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/श्यामपुर। नमामि गंगे घाट के पास चंडी पुल के समीप गंगा में डूबे दो कांवड़ यात्रियों की तलाश में एनडीआरएफ ने दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया।
शनिवार शाम हुए हादसे के बाद 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दो किलोमीटर के दायरे में नाव से सघन खोजबीन की, लेकिन शाम कुछ पता नहीं चला।
एनडीआरएफ के अनुसार, आठ अगस्त को गंगा में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम शाम करीब 5:55 बजे नमामि गंगे घाट, चंडी पुल के पास पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और सुरक्षा का आकलन करने के बाद शाम 6:15 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन

पंकज (22) निवासी ग्राम मथेरा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और आनंद कश्यप (20) निवासी पोडुरी, बुलंदशहर यूपी की तलाश में करीब दो किलोमीटर तक संभावित स्थानों पर तलाश की।
विज्ञापन

नदी के गहरे और संदिग्ध हिस्सों पर भी खोजबीन की, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह सात बजे से एनडीआरएफ की टीम ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया। टीम नदी की धारा के साथ आगे बढ़ते हुए संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की। इंस्पेक्टर जीडी तीरपन सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें