हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हुड़दंग और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस हुड़दंग करने वाले लोगों को चिह्नित कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कुछ महिला और पुरुष सड़क पर सरेआम हंगामा और मारपीट कर रहे थे। इससे सड़क से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों और स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर नाराजगी थी। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद इन लोगों को चिह्नित किया।
सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि आरोपी शिवम निवासी रावली महदूद, गौरव गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी, गौतम कश्यप और शानू निवासी महादेवपुरम, शिवा कश्यप निवासी रावली महदूद, ओम गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी, सूरज निवासी रावली महदूद और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।