फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रावली महदूद में सड़क पर मिला नवजात, चाइल्ड लाइन को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र में तड़के एक नवजात शिशु सड़क पर पड़ा मिला। एक महिला ने कपड़े से साफ कर उसे अपने पास रखा। सूचना पर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची। नवजात को चाइल्ड लाइन की टीम के सुपुर्द कर दिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में वह ठीक निकला, इसके बाद उसे विशेष दत्तक गृह रोशनाबाद में रखा गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए शिशु को छोड़ने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रावली महदूद ब्रह्मपुरी में रविदास मंदिर मार्ग पर जन्म के तुरंत बाद एक नवजात को कोई छोड़ गया। शिशु के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यहीं रहने वाले करमवीर की पत्नी कविता ने शिशु को उठाया और घर ले जाने के बाद उसे कपड़े से साफ किया उसकी देखरेख की। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय शाह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला व आसपास के लेागों से जानकारी जुटाई। शिशु को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद शिशु को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के सुपुर्द कर दिया।
नवजात बालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद टीम नवजात को बाल कल्याण समिति में पेश हुई। समिति के आदेश पर रोशनाबाद स्थित विशेष दत्तक गृह में दाखिल किया गया, जहां उसकी देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें