फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क के सैलानियों को नये साल पर नया तोहफा

विज्ञापन
नव वर्ष में हरिद्वार रेंज में जाते यात्री । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने सैलानियों को नए साल पर नया तोहफा दिया है। पार्क प्रशासन ने मंगलवार से पार्क की विभिन्न रेंजों में घूमने के लिए मिनी बस सेवा प्रारंभ कर दी है। 16 सीट वाली इस मिनी बस की बुकिंग के लिए सैलानियों को 2400 रुपये का किराया देना होगा।
विज्ञापन

राजीजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार, बेरीवाड़ा, धौलखंड, चीलावाली और चीला आदि रेंजों में घूमने के लिए यह मिनी बस पार्क के बिल्वकेश्वर कार्यालय से उपलब्ध रहेगी। बस को ऑनलाइन भी बुकिंग किया जा सकेगा। प्रमुख रूप से यह मिनी बस हरिद्वार से बेरीवाड़ा रेंज तक सैलानियों के लिए चलाई जाएगी। घने जंगलों के बीच सैलानियों को वन्य जीवों को दीदार कराएगी। इस मिनी बस में जंगल की सैर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति केे 150 और पूरी मिनी बस बुकिंग करने के लिए न्यूनतम 2000 रुपये का किराया देना होगा। जबकि पूरे 16 सैलानी होने पर 2400 रुपये का किराया अदा करना होगा। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्य जीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि बस सेवा मंगलवार से शुरू कर दी गई है।
---------
सरकारी स्कूल के बच्चों को मुफ्त में जंगल की सैर
इस मिनी बस में सप्ताह में एक दिन कक्षा पांच तक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को निशुल्क जंगल की सैर कराए जाएगी। प्रत्येक बार अलग-अलग स्कूलों के बच्चों को इसमें घूमने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें