राजस्व विभाग की टीम ने पुरानी कुंडी में गंगा और बाणगंगा से खनन सामग्री ढोने वाले भैंसा बुग्गी वालों को दौड़ा दिया। बताया जा रहा है कि सैकड़ों भैंसा बुग्गियों से गंगा व बाणगंगा से स्टोन क्रेशरों में खनन सामग्री ढोई जाती है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर अधिकांश भैंसा बुग्गी वाले भाग गए, जबकि कई भैंसा बुग्गी टीम के हत्थे चढ़ गई। टीम ने मौके पर भैंसा बुग्गियों को खाली करा दिया। चेताया कि अगर फिर से कोई भैंसा बुग्गी वाला खनन सामग्री ढोते हुए मिला तो उसके खिलाफ खनन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दूसरी ओर तहसीलदार आशीष घिल्डियाल का कहना है कि क्षेत्र में खनन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।