फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी अराजकता प्रदेश में पहले कभी नहीं: निशंक

Sun, 05 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने लंढौरा प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में जिस तरह की अराजकता इस समय फैली हुई है ऐसी स्थिति आज तक प्रदेश में कभी नहीं बनी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश को अतिरिक्त पानी देने पर मुख्यमंत्री पर घोटाले का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शनिवार को डामकोठी में पत्रकार वार्ता में निशंक ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपना आत्मविश्वास खो चुकी है। जो विधायक कांग्रेस छोड़ चुके हैं सरकार उनके खिलाफ दुर्भावना के तहत काम कर रही है। बवाल वाले दिन मुख्यमंत्री खुद हरिद्वार में मौजूद थे। इसके बावजूद लंढौरा में हालात संभलने के बजाय बिगड़ कैसे गए। जिन लोगों के ऊपर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी वह मूकदर्शक बने रहे और हमलावरों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी तक कर डाली। निशंक ने आरोप लगाया कि यह सब सीएम के इशारे पर हुआ है। सरकार कार्रवाई करने की बजाय माहौल बिगाड़ने वालों को प्रोत्साहित कर रही है।

प्रदेश में खनन माफिया, शराब कारोबारी और भू माफिया बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर उत्तर प्रदेश को अतिरिक्त पानी देने के नाम पर बड़ा घोटाला करने का भी आरोप लगाया। कहा कि नियमानुसार किसी दूसरे राज्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पानी दिया जा सकता है। लेकिन हरिद्वार में गंगनहर का स्वरूप बदलकर उत्तर प्रदेश को ढाई हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी किसके कहने पर दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, रुडकी की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, विधायक संजय गुप्ता, आदेश चौहान, चंद्रशेखर भट्टेवाले, स्वामी यतीश्वरानंद, ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल और पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें