फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में डूबकर हुई मौत के मामले में लापरवाही आ रही सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर की पॉश सोसाइटी जुर्स कंट्री के परिसर में स्थित स्वीमिंग पुल में डूबने से मासूम की मौत के मामले में जिमनास्टिक टीचर प्रियंका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रियंका की पूरी तरह से लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की जुर्स कंट्री में रहने वाले डॉक्टर अभिषेक का सात वर्षीय बेटा रुद्राक्ष सोसायटी के परिसर में ही जिम्नास्ट सीखने के लिए गया था। लेकिन उसकी जिमनास्टिक टीचर प्रियंका उस दिन बच्चों को स्वीमिंग पुल में ले गई थी, जहां मासूम की पुल में डूबकर मौत हो गई थी। इस बात की जानकारी होने पर परिजन एवं सोसायटी के लोगों ने जमकर हंगामा काटा था। देर रात तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीच प्रियंका को हिरासत में ले लिया था। मृतक के पिता ने टीचर, बिल्डर वर्धमान डेवलपर और प्रबंधन से जुड़े दीपक की लापरवाही की वजह से उसके बेटे की मौत होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार की देर रात टीचर प्रियंका को परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया लेकिन प्रारंभिक पड़ताल में उसकी ही लापरवाही सामने आ रही है। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं, जल्द ही इस संबंध में गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें