फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू

Sat, 19 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Tips to the National Women's Boxing Championships in junior boxers Mary Kom, the international boxer and Rajya Sabha member. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से पहली बार महिला बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप शनिवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में शुरू हो गई। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खिलाड़ियों की बाउट शुरू करवाकर इसका शुभारंभ किया। देश की नंबर वन महिला मुक्केबाज मैरीकॉम इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही। पहले दिन चुनिंदा मुकाबले हुए। चैंपियनशिप में 34 टीमों सहित करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री हरीश रावत अचानक दोपहर करीब एक बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे। जबकि, चैंपियनशिप शाम चार बजे शुरू होनी थी। ऐसे में आयोजकों ने उनसे पहले ही शुभारंभ करवा दिया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड चुनने को एसोसिएशन और स्थानीय समिति का आभार जताया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को भी पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंच पाए। इस दौरान   प्रदेश के खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, केंद्रीय खेल सचिव राजीव यादव, बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहता, मुख्यमंत्री के सलाहकार रंजीत रावत, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखर्जी निरवान, सचिव डीपी भट्ट, राजकुमार सचेती और प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष  एसएसपी राजीव स्वरूप, सचिव डा. विशाल गर्ग, अर्पित पंजवानी, अरविंद पंवार, राजकिशोर आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं की खान: रावत
नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं की खान है। उत्तराखंड की धरती ने भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे महेंद्र सिंह धौनी और हॉकी की स्टार वंदना कटारिया जैसे खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड में हो रही यह प्रतियोगिता प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए प्रोत्साहन का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। वर्ष 2018 में यहां राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं। उन्होंने उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं का जिक्र करते हुए महेंद्र सिंह धोनी, उन्मुक्त चंद, पवन नेगी, रुड़की के ऋषभ पंत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया सहित कई खिलाड़ियों के नाम गिनाए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले कुछ समय में उत्तराखंड खेल के नक्शे में प्रमुखता से चमकेगा। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी राज्य सरकार की ओर से खेल प्रोत्साहन के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। केंद्रीय सचिव राजीव यादव ने बताया कि खेल मंत्रालय की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहता, बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन सचिव डा. विशाल गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता 24 नवंबर तक चलेगी।

मेहनत से आगे बढे़ं खिलाड़ी: मेरीकॉम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक दिलाकर भारत का नाम रोशन करने वाली देश की प्रमुख महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने कहा कि गरीब परिवारों की प्रतिभाओं में भी कमी नहीं है। ऐसे परिवारों के बच्चों को हीनभावना छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए और स्वयं को साबित करना चाहिए। उन्होंने स्वयं को ऐसे बच्चों के लिए उदाहरण बताया।
विज्ञापन


 रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइंस में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पहुंची आई मैरीकॉम जितनी देर भी आयोजन स्थल पर रहीं खिलाड़ियों से घिरी रहीं। हर कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने और खेल के गुर सीखने का प्रयास करते दिखे। नवोदित खिलाड़ियों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। पत्रकार वार्ता में मैरीकॉम ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं का अंबार है। बड़े में ही नहीं छोटे शहरों में भी खिलाड़ी भरे पड़े हैं। वह खुद मणिपुर जैसे छोटे राज्य से निकली हैं। मेहनत और प्रतिभा के बल पर उन्होंने अपने आप को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ाएं। उन्होंने देश में दोबारा नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू होने का स्वागत किया और इसके लिए आयोजकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री के सलाहकार रंजीत रावत ने गुलदस्ता भेंटकर मैरीकॉम का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें