फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धर्मनगरी के 29 होटलों में रहेंगे राष्ट्रीय खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्मनगरी में भी शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में आने वाले देशभर के खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। धर्मनगरी के होटलों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित और व्यवस्थित होटल मिल सकें।
विज्ञापन

28 जनवरी से देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। हरिद्वार को भी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी दी गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में भी कबड्डी, हॉकी और कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में लगभग देशभर के 450 खिलाड़ी खेलने के लिए आएंगे। खिलाड़ियों को कोच, मैनेजर आदि के रुकने के लिए शहर के 29 होटलों को चिह्नित किया गया है। खिलाड़ियों के रहने, खाने, पीने की व्यवस्थाएं रहेंगी। होटलों के बाहर पुलिस सुरक्षा भी रहेगी। खिलाड़ियों को होटलों में किसी भी प्रकार की दिक्कतें न आएं, इसलिए जिला पर्यटन विभाग की ओर से खिलाड़ियों का निरीक्षण करना शुरू कर दिय गया है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील कुमार नौटियाल की ओर से होटलों को भौतिक निरीक्षण करना शुरू कर दिया गया है। उनकी ओर से होटलों के कमरों, रेस्टोरेंट, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को चेक किया जा रहा है। होटल प्रबंधन और कर्मचारियों को होटलों में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं, जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले खिलाड़ी धर्मनगरी से अच्छा संदेश लेकर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें