उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक नरेन्द्र सिंह नेगी और उनके साथियों की प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमते रहे। एक एक प्रस्तुति पर श्रोताओं का उत्साह देखते ही बनता था। पहाड़ी महासभा हरिद्वार की ओर से मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में नरेन्द्र नेगी नाइट इस लोक गायक को सुनने के लिए ऋषिकुल मैदान पर बनाया गया पंडाल श्रोताओं से पूरी तरह भरा था।
भारी ठंड के बावजूद लोगों पर नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों का जादू साफ नजर आया। उन्होंने जय बद्री कैदार और जय मां दुर्गे की स्तुति के साथ अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके बाद पाड़ी पाड़ी न बोलो, मैं देरादून वाला हूं, गाना शुरू होते ही युवाओं ने उनका भरपूर साथ दिया। हर कोई पंडाल में झूमता नजर आया। ऐजा ए भानुमती, पैबो बाजारा सहित कई अन्य प्रस्तुतियों पर भी श्रोता जमकर थिरके। नरेन्द्र नेगी के सहयोगी कलाकार अनिल बिष्ट, अनुराधा निराला, प्रविन्द्र नेगी, कविलास नेगी, अंजलि मनियारी, ऊषा नेगी आदि ने भी प्रस्तुतियां दी।
सहयोगी टीम में संगीतकार सुभाष पांडे, विनोद चौहान, द्वारिका नौटियाल, सतेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश आदि शामिल रहे। संजय ढौंढियाल, अंजु ठाकुर और विरेन्द्र वर्मा की ओर से नशा एक जहर है, हास्य प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया गया। पहाड़ी महासभा की ओर से रुड़की के होनहार क्रिकेटर ऋषभ पंत के माता पिता सहित कई अन्य लोगों को भी उनके समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक जीएस मर्तोलिया और पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, भारत माता मंदिर के महंत ललितानंद गिरी, महंत रघुवीर दास, सीएमओ बीएस जंगपांगी, 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रोशन लाल शर्मा, एटीएस के उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, सीओ सदर जेपी जुयाल, वन रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल सहित कई अतिथि मौजूद रहे। महासभा अध्यक्ष जेपी बढ़ोनी, महामंत्री महावीर सिंह नेगी, मनोज रावत, दिनेश जोशी, हरीश भदूला, दीपक नौटियाल, आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
पुरस्कार वितरण के साथ मेंद मेला संपन्न
मकर संक्रांति के दिन लालढांग में गेंद मेले का समापन हो गया।
अंतिम दिन हुए मैच में सुखपाल सिह नेगी के नेतृत्व में लालढांग तथा सुरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में रसूलपुर मिठीबेरी की टीम ने खूब जोर लगाया। तीन घंटे तक दोनों टीमो में जबरदस्त मुकाबला होता रहा। गेंद मेला समिति अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी ने लालढांग टीम को विजयी घोषित करते हुए सम्मानित भी किया। इससे पूर्व कल हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को भी समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह लिंगवाल, हरिमोहन सिंह रावत, आशीष कंडवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रकाश डोबरियाल, कीर्ति मोहन द्विवेद्वी, माया दत्त डबराल , कमलेश द्विवेदी, चौकी प्रभारी प्रमोद नेगी, संदीप कपूर ,चंद्र मोहन सिंह रावत, हुकम सिंह ,दिलशाद अहमद, फरियाद अहमद आदि उपस्थित रहे।