निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण में बी वारंट पर हरिद्वार जेल में तीन दिन रहे पूर्व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी को शुक्रवार सुबह हरिद्वार पुलिस वापस तिहाड़ जेल ले गई।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच सुखदेव सिंह नामधारी को हरिद्वार लेकर पहुंची थी। स्थानीय कोर्ट ने नामधारी को तीन दिन तक पूछताछ के लिए हरिद्वार जेल में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को मुकदमे के विवेचक एसआई अनुज सिंह ने नामधारी से दो घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ की औपचारिकता पूरी होने के साथ ही तीन दिन भी पूरे हो गए थे। शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच नामधारी को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।