फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मां-बेटे को पहले पीटा, फिर बेटे का अपहरण कर ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर में कार सवार युवकों ने दबंगई दिखाते हुए मोटरसाइकिल से जा रहे मां-बेटे को बुरी तरह पीट दिया। आरोप है कि दबंग बेटे को कार में डालकर अपहरण कर ले गए। रास्ते में रस्सी से उसका गला घोंटा और अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजबाला देवी निवासी किशनपुरम गली एक त्रिमूर्तिनगर निकट सुभाषनगर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छह मई को वह अपने बेटे मार्शल कुमार के साथ बाइक से जट बहादरपुर गांव जा रही थी। वाल्मीकि बस्ती पुलिया को पार करते ही कार से आए पांच लोगों ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। तीन ने नीचे उतरकर दोनों को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि युवक बेटे मार्शल का अपहरण कर गाड़ी में डालकर नदी के पास तिराहे पर ले गए। जहां पीछा करते हुए वह भी पहुंची। उन्होंने मार्र्शल के गले में रस्सी डालकर घोंटा और मुंह में तमंचा ठूंस दिया। उसकी पिटाई की और अधमरा कर फरार हो गए। पुलिस में सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमरपाल, मनीष निवासी प्रीत विहार रुड़की, संदीप कुमार निवासी ग्राम महमूदपुर खेडामुगल सहारनपुर, रविंद्र कुमार निवासी हिम्मतनगर स्टार पेपर मिल सहारनपुर और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें