फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक

Tue, 02 May 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा अवतरण दिवस धर्मनगरी हरिद्वार में उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक कर तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालुओं ने सभी के कल्याण की कामना की।

गंगा अवतरण दिवस को लेकर धर्मनगरी में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर को भव्य तोरणद्वारों से सजाया गया था। मंगलवार सुबह से ही गंगा अवतरण के कार्यक्रमों की धूम दिखाई देने लगी थी। हरकी पैड़ी और कुशावर्त घाट पर युवा तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा की पूजा अर्चना और आरती का आयोजन किया। दोपहर में कुशाघाट से युवा तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस अवसर पर मोती बाजार व्यापार मंडल की ओर से भी शोभायात्रा का निकाली गई। वैश्य समाज के लोगों ने भी शोभायात्रा निकाली। चारधाम यात्रा के सकुशल संपन्न होने की भी मां गंगा से कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ शांतिकुंज की ओर से गंगा अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में  मंगलवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें गीता कुटीर से ज्वालापुर तक गंगा के दोनों किनारों के घाटों की सफाई की गई। शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या और शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने अभियान की शुरूआत मेला नियंत्रण कक्ष के समीप बने पंडाल में  पहुंचकर की। इस अवसर पर डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि सरकार और आम लोगों के प्रयास से गंगा को अविरल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें