फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई में व्यक्तिगत रुचि लें एमएनए: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन है। इसमें संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। बीमारियों से बचाव के लिए शहर की सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने नगर आयुक्त से सफाई कार्य में व्यक्तिगत रुचि लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुक्रवार को विष्णु गार्डन और गुुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नाले का पानी घर के अंदर घुसने की शिकायत की। उन्होंने विष्णु गार्डन और गुरुकुल कांगड़ी के लोगों को सुझाव दिया कि तीन दिन के अंदर मोहल्ला स्वच्छता समिति का गठन करें। इससे मोहल्ले की समस्याओं का तत्परता से निराकरण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत करें। निस्तारण नहीं होने पर उनके कार्यालय को बताएं।
इसके बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर दक्ष रोड कनखल स्थित कुंए के पास पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों से कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए। कहा कि एक सप्ताह के भीतर उचित साफ-सफाई नहीं हुई तो कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी दक्ष मंदिर एवं आनंदमयी आश्रम भी गए। उन्होंने वहां कूड़ादान रखने और सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बुड्ढी माता रोड, राजा गार्डन, ज्वालापुर पुराना ट्रांस्पोर्टनगर, जटवाड़ा पुल के पास और डाट मंडी ज्वालापुर, उदेश्वर महादेव मंदिर, ज्वालापुर का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि जहां-जहां कूड़ा डाला जाता है, वहां सीसीटीवी लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें