फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल भी जरूरी: यतीश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पर्यावरण को समर्पित ‘हरेला पर्व’ पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिलाधिकारी सी रविशंकर, डीएफओ नीरज कुमार के साथ मिलकर गंगा वाटिका वन प्रभाग कनखल से वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरियाली के बीच बैठने से मन को सुकून मिलता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें केवल पेड़ पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। उन्होंने संस्थाओं एवं लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी सी रविशकर ने कहा कि हरेला पर्व से जनपद में जुलाई माह में पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। इसमें स्मृति वन, कार्यालय परिसर एवं ट्री गार्ड की व्यवस्था है, वहां पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ नीरज कुमार ने कहा कि अगर हम मन में पौधे लगाने के बारे में सोचते हैं तो उसे हमें धरातल पर उतारना भी होगा। बीइंग भागीरथ संस्था ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार दिए। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन के स्वामी दयाधीपानंद, बीइंग भागीरथ के शिखर पालीवाल समेत कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
तीन हजार किसानों को बांटे निशुल्क पौधे
पथरी। गांव शाहपुर में कृषि विभाग की ओर से हरेला पर्व मनाया गया। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शाहपुर एवं रानीमाजरा के तीन हजार किसानों को आम, अमरूद, नींबू और यूकेलिप्टस के निशुल्क पौधे वितरित किए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह, जिला मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार यादव, जिला मुख्य विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें