फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विधायक समर्थकों ने चैंपियन पर लगाया माहौल खराब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच उमेश कुमार के समर्थकों ने पत्रकार वार्ता कर चैंपियन पर क्षेत्र का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। वहींं सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने 36 बिरादरी का मेला लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




सर्व समाज के लोगाें ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर लोगों से क्षेत्र में शांति का माहौल बनाए रखने और टकराव की स्थिति पैदा नहीं करने की अपील की। कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। जो जीता है वह लगातार विकास कार्य कर रहा है। लगातार हो रही बयानबाजी से क्षेत्र में भय और असमंजस का वातावरण बन रहा है।

प्रेस वार्ता में सरदार हरवेंदर, राजबीर माथाना, चौधरी विनोद प्रधान, महेन्द्र चौहान, तबरेज़ प्रधान, नीटू कश्यप, राव इमरान, राजू सैनी, सोनवीर प्रधान, समी एडवोकेट, सोनू राठी, अरशद चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें