फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतियों का करना चाहिए प्रायश्चित : राजराजेश्वराश्रम

Sun, 12 Mar 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होली की पूर्व संध्या पर हरिद्वार जेल में भी फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कैदियों को सही मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


 रविवार को जेल परिसर में आयोजित होली के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि इंसान गलतियों का पुतला है, इसलिए पिछली गलती का प्रायश्चित कर समाज की मुख्य धारा में लौटने कार्य हर कैदी को करना चाहिए। समाज की मुख्य धारा में जुड़कर वे अपना जीवन संवार सकते है और उनका परिवार भी खुशहाल रहेगा। जगद्गुरु और स्वामी भगतानंद ने कैदियों को सतमार्ग पर चलने की राह दिखाई। इसके बाद कैदियों के साथ फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके सुखीजा, जेलर एसएम सिंह, डिप्टी जेलर प्रेम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें