- श्यामपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को जंगल में ले जाकर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करलिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी को लेकर श्यामपुर थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर जंगल में ले गया और यौन शोषण किया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दुष्कर्म, पोक्सो सहित प्रभावी धाराओं में तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। एक टीम आरोपी की तलाश में लगाई गई।
थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।