हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मनीष कुमार निवासी चीला काॅलोनी ने बताया कि सोमवार रात वह चीला से हरिद्वार आ रहे थे। अपने साथी भरत शर्मा के साथ बैरागी कैंप की तरफ आते समय स्कूटी बंद हो गई। आरोप है कि तभी बैरागी कैंप में पीछे से आए अभिषेक निवासी घोड़ा पुलिस लाइन बैरागी कैंप, सन्नी, संदीप व कुछ अन्य व्यक्तियों ने मारपीट कर दी। गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।