फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मॉर्डन स्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पुलिस मॉडर्न स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं मेधावियों को डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपवा अध्यक्ष अलकनंदा अशोक मुख्य अतिथि रहीं। उपवा हरिद्वार अध्यक्ष लता रावत ने अलकनंदा अशोक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस माडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अलकनंदा अशोक ने पुलिस माडर्न स्कूल को अपग्रेड करने के लिए प्रधानाचार्या एवं विद्यालय स्टाफ को निर्देशित कर हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की समाप्ति पर उन्होंने वर्ष 2020-2021 के शिक्षासत्र में पुलिस मॉडर्न स्कूल में प्रथम तमन्ना, द्वितीय अंशिका व तृतीय स्थान पर अक्षत को पुलिस स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत करते हुए आर्शी वचन दिए। इस दौरान डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नग्याल, एसपी क्राइम मनोज कात्याल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें