फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फुटबाल, पिस्टल और रायफल शूटिंग टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
I- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में हुआ आयोजनI
विज्ञापन




गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पुरुष फुटबाल, पिस्टल और रायफल शूटिंग टीम का चयन किया।



दयानंद स्टेडियम प्रांगण में फुटबाल टीम, हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के शक्ति संस्थान स्थित रेंज पर पिस्टल और रायफल शूटिंग टीम का चयन हुआ। संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान ने बताया कि फुटबाल टीम के लिए संभावित 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया। पिस्टल एवं रायफल शूटिंग टीम के चेयरमैन प्रो. राकेश भुटियानी, हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के महासचिव अनुपम शौर्य वर्धन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि रितेश कुमार, जगत सिंह, रोहित वर्मा, अभिषेक पांडेय को पिस्टल एवं रायफल शूटिंग टीम के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, फुटबाल चयन समिति के चेयरमेन डॉ. गगन माटा, डॉ. महेंद्र सिंह असवाल, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. संदीप कुमार, प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. अजय मलिक, दुष्यंत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें