फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मांगों को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मेयर अनीता शर्मा को ज्ञापन देते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आंदोलन के तीसरे चरण में मेयर अनीता शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन जारी किया। मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने आज बृहस्पतिवार से अन्न ग्रहण किए बिना ड्यूटी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा के नेतृत्व में नगर निगम स्थित कार्यालय पर मेयर अनीता शर्मा को ज्ञापन सौंपा। दिनेश लखेड़ा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता, एक माह का मानदेय, जोखिम भत्ता, लैब सहायक, डार्करूम सहायक, एनएमए, ओटी सहायक की संगत नियमावली संशोधन कर उन पदों पर पदोन्नति किए जाने की मांग है। जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह और जिला मंत्री राकेश कुमार भंवर ने कहा कि तृतीय चरण के अंतिम दिन जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया है। मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर 24 सितंबर से प्रदेश के समस्त चिकित्सा स्वास्थ्य, आयुर्वेद, होम्योपैथ के कर्मचारी अपनी बिना अन्न ग्रहण किए ड्यूटी करेंगे। इस मौके पर ममता, शीशपाल, संगठन मंत्री अरुण कुमार, राजेंद्र तेश्वर, दीपक धवन, अरुण, रजनी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें