फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार: पुष्कर

विज्ञापन
जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते सीएम पुष्कर सिंह - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज तैयार कर रही निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति जानी और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आएगी। बाकी सब 10 मार्च को चुनाव नतीजों के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगस्त 2023 तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। 2024 तक यह पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा। मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही यह हरिद्वार के विकास में भी अहम योगदान देगा। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन के मानचित्र को भी देखा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है। पार्टी के लोगों को अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए। चाहे उसमें विधायक हो या पार्टी संगठन का कोई भी पदाधिकारी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमओ डॉक्टर कुमार खगेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कैलाशानंद से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माता की चुनरी और नारियल भेंट किया गया।
विज्ञापन

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि धर्म सत्ता और राज सत्ता के समन्वय से देवभूमि उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रही है। धर्मप्रेमी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक कौशल से राज्य के विकास की गति को तेज किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत महापुरुषों के आशीर्वाद के बिना भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें