फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज दो साल में हो जाएगा तैयार : धनसिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 17 से 23 अप्रैल तक प्रदेश के हर जिले के हर ब्लाक एवं नगर निकाय में स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे। प्रदेश में कुल 115 स्वास्थ्य मेलों में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच कर दवाएं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में दो वर्षों में मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाएगा। इससे हरिद्वार के मरीजों को इलाज के लिए देहरादून और एम्स ऋषिकेश का चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री शनिवार को हरिद्वार पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज सुविधा होगी। मरीजों को अस्पताल से ही सभी दवाएं मिलेंगी। स्थानीय विधायक या सांसद मेलों की मॉनिटरिंग करेंगे। प्रत्येक छह माह में स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू हो गया है। सरकारी अस्पतालों में 217 तरह की निशुल्क जांच की गई हैं। गर्भवती महिलाओं को घर से लाने और वापस छोड़ने के लिए सरकारी वाहन सुविधा दी गई है। प्रत्येक जनपद में डायलिसिस केंद्र खोलने की कवायद की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा टीवी के मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ 500 रुपये पौष्टिक भत्ता दिया जाएगा।
-------------
वोटर कार्ड के आधार पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से अब तक 537000 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इलाज में 750 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। भविष्य में केवल वोटर कार्ड के आधार पर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इससे आयुष्मान कार्ड बनाने की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

--------------
एक हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू
डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि सरकार एक हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस शुरू कर रही है। प्राइमरी विद्यालयों को 5000, जूनियर को 10000 और हाईस्कूल को 15000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इंटरमीडिएट को 20000 रुपये की सहायता मिलेगी। छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप और साइकिल भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें