फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग कब्जे में लेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीघाट कनखल में नगर निगम की भूमि पर अवैध पार्किंग के खिलाफ मेयर अनीता शर्मा नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। मेयर के धरने पर बैठने के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए और पार्किंग स्थल को कब्जे में लेने का निर्णय लिया और पार्किंग स्थल की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

नगर निगम की लगभग 5000 वर्ग फीट जमीन पर छह साल से सत्ताधारी दल से संबंधित कई लोग मिलकर अवैध पार्किंग का संचालन कर रहे हैं। पिछले आठ महीने से मेयर अनीता शर्मा नगर आयुक्त को अवैध पार्किंग चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए पार्किंग का ठेका करने को पत्र पर पत्र लिखती आ रही थीं। इसके बाद भी नगर निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई करने से नाराज मेयर अनीता शर्मा मंगलवार को नगर आयुक्त उदय सिंह राणा के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। कई पार्षद भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। मेयर के धरने पर बैठते ही अधिकारी हरकत में आई। आनन-फानन में नगर निगम की एक टीम को पार्किंग स्थल की पैमाइश करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के रवैये हुईं नाराज
मेयर अनीता शर्मा के धरने पर बैठने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। नगर आयुक्त उदय सिंह राणा ने धरना स्थल पर आने की बताया उन्हें अपने कक्ष में वार्ता के लिए बुलाया। इस बात से मेयर नाराज हो गईं। मेयर अनीता शर्मा नाराज होकर वहां से चली गई। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और कुछ पार्षदों ने भी मेयर को बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं देने पर नाराजगी जताई।
पार्किंग स्थल की पैमाइश कराने के लिए कर्मचारी भेज दिए थे। नगर निगम की जमीन पर बोर्ड लगाया जाएगा और उसके बाद ठेका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - उदय सिंह राणा, नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें