फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्कड़ कलां में विवाहिता की संदिग्ध मौत

Wed, 10 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रोडवेज संविदा कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर उसे आत्महत्या का रुप देने का आरोप लगाया है। उधर, ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है।
विज्ञापन

पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। घटना पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां की है। रोडवेज में कार्यरत संविदा कर्मी प्रमोद कुमार ने दो साल पूर्व गांव सुल्लानपुर की रहने वाली रुमा से प्रेम विवाह किया था। चार माह पहले उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। सोमवार देर रात पति ने ससुराल पक्ष को सूचना दी कि रुमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग गांव एक्कड़ कलां पहुंच गए। इधर, मायके पक्ष ने सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि रुमा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रुप दे रहे है। सूचना पर पथरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तब शव बेड पर था। उसके गले पर निशान हैं। एसओ ने बताया कि पति या उसके परिजन ने महिला के फांसी लगा लेने संबंधी कोई सूचना नहीं दी थी, इसलिए मामले की गहनता से जांच कर रहे है। न ही आत्महत्या करने की कोई वजह ससुराल पक्ष ने बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिलकुल साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें