फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घोड़ी को तेजाब डालकर जलाया, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों में घोड़ी उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति की घोड़ी पर तेजाब डालकर जलाने का मामला सामने आया है। घोड़ी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोमल सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी अलकनंदा होटल के पास हरिद्वार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादी समारोह और जुलूसों में घोड़ी ले जाता है। आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को वह अपनी घोड़ी के लिए सामान लेने रुईया धर्मशाला, कनखल के पास गया था। इस दौरान उसने घोड़ी बाहर खड़ी की थी।
आरोप है कि इसी दौरान कनखल निवासी ठाकुर दास जो घोड़ी और तांगा चलाता है, उसने घोड़ी के गले के पास तेजाब डाल दिया। तेजाब पड़ते ही घोड़ी झुलस गई। जब उसने इस संबंध में सवाल किया तो ठाकुर दास ने गाली-गलौज पर उतर आया और मारपीट करने लगा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें