फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आठ मार्च दोहराना चाहती है भाजपा

Tue, 28 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा एक बार फिर से राज्य में राजनीतिक अव्यवस्था पैदा करने की तैयारी में है। चुनाव परिणाम आने से पहले ही भाजपा कांग्रेस तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के संपर्क में है। उन्होंने हरिद्वार में हुई रैली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत रैली के मंच पर मौजूद सभी नेताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।  

मंगलवार को मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्तरां में पत्रकार वार्ता में उपाध्याय ने कहा कि हरिद्वार की रैली में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी भाजपा नेताओं ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया वह गंभीर मामला है। इस मामले को कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव आयोग के सामने उठाया है। कार्रवाई नहीं की जाती तो यह आयोग की निष्पक्ष कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल होगा। कहा कि जब चुनाव में मुख्यमंत्री हरीश रावत और खुद उनकी गाडिय़ों की तलाशी ली गई और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया तो फिर सबके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


 उन्होंने प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। ऐसे संकेत मिलते ही भाजपा फिर राज्य में लोकतांत्रिक अव्यवस्था पैदा करने में जुट गई है। आठ मार्च 2016 की तरह के हालात पैदार करने के लिए भाजपा के नेता सरकार बनाने की जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कम से कम चार-पांच कांग्रेस प्रत्याशियों ने उन्हें यह बात बताई। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया कि कांग्रेस में अब भी कोई टूट हो सकती है।  विधानसभा चुनावों में भाजपा पर भारी धनबल और शराब का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि नोटबंदी के बाद भी भाजपा ने जिस तरह से चुनावों में पैसा बहाया उसकी जांच होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टीम पीके को प्रधानमंत्रंी नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं ने धोखा दिया। इससे  दुखी होकर उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में काम किया। इसके एवज में एक भी पैसा नहीं लिया।
विज्ञापन


  इस दौरान वरिष्ठ नेता डा. संजय पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान, हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तेलूराम, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, प्रदेश संगठन सचिव विभाष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल, अनिल खुराना, अशोक उपाध्याय, यशवंत सैनी, तरुण नैयर, कैलाश प्रधान, विक्रम नाचीज समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें