फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई चुनाव आए और चले गए, नहीं बना अलग ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कार्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विकास की सबसे पहली इकाई है। यहीं से किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। लालढांग का ब्लॉक कार्यालय बहादराबाद है। आने जाने में 60 किमी दूर है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी है। हर चुनाव में लालढांग को अलग ब्लॉक बनाने की मांग उठती है। पिछले कई चुनावों में ब्लॉक मुद्दा बना है। लेकिन आज तक लालढांग के लोगों को अलग ब्लॉक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आजीविका खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुड़ी है। क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या ब्लाक मुख्यालय की दूरी है। सरकार किसी भी पार्टी के बने लालढांग को ब्लाक बनाया जाए।
- धर्मेंद्र उपाध्याय, लालढांग
दिव्यांग, वृद्धा, विधवा पेंशन, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति की पुत्री एवं विधवा की पुत्री की शादी के अनुदान से जुड़ी योजनाएं ब्लाक से संचालित होती हैं। ब्लाक काफी दूर है, जिससे जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

- मो. कासिम उस्मानी, पूर्व पंचायत सदस्य लालढांग
लालढांग से ब्लाक आनेजाने में पूरा दिन लग जाता है। कई बार संबंधित अधिकारी नहीं मिलते हैं। पंचायत संबंधी कार्यों भी बहादराबाद ब्लाक से होते हैं। इससे किसानों का समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती है।
-ब्रह्मपाल सैनी, मीठीबेरी
- लालढांग का विकास हो रहा है। लेकिन आज तक अलग ब्लाक नहीं बन सका है। हर चुनाव में ब्लाक बनाने की मांग होती है और नेताओं के आश्वासन भी मिलते हैं। चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं।
- गगन कर्णवाल, लालढांग
मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सभी योजनाओं का संचालन ब्लाक से होता है। ब्लाक सरकार की पहली इकाई है। ब्लाक 60 किमी दूर है। ऐसे में सरकार की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाती हैं।
विज्ञापन

- शशी झंडवाल, पीली पड़ाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें