फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीबी भर्ती: फर्जी भर्ती में कार्रवाई न करने पर प्रबंध समिति होगी भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल बाद जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) में हुई भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं मिलने पर भी प्रबंध समिति की ओर से कार्रवाई करने से मना कर दिया गया। जिससे नाराज अपर निबंधक ने अब कार्रवाई नहीं करने पर समिति को ही भंग करने की चेतावनी जारी की है। कहा है कि चेयरमैन व प्रबंध समिति आरोपित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी सेवाएं समाप्ति की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2016-17 में डीसीबी में सहयोगी/गार्ड के 19 पदों भर्ती हुई थी। भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालों पर शासन की ओर से कराई गई जांच की मार्च में आई रिपोर्ट में काफी अनियमितताएं सामने आई थीं। भर्ती प्रक्रिया में खेलकूद के प्रमाणपत्र भी फर्जी पाए गए थे। जिस पर शासन की ओर से प्रबंध समिति को खेलकूद के फर्जी प्रमाणपत्र मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन प्रबंध समिति की 9 जून को हुई बोर्ड बैठक में मात्र दो संचालकों ने आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का समर्थन किया था। अन्य 11 सदस्यों ने नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया था। जिससे बैठक में फर्जी खेलकूद प्रमाणपत्र पर नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई नहीं किए जाने का प्रस्ताव पारित करते हुए पत्र शासन को भेज दिया गया था।
अब फिर से अपर निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड ईरा उप्रेती ने चेयरमैन व प्रबंध समिति को पत्र भेजकर खेलकूद के फर्जी प्रमाणपत्रों पर नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को गलत तरीके से चयन होने पर स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करने और नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर अतिशीघ्र उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई करते हुए अवगत कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें