फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सब्जी मंडी में खरीदारी करने आया व्यक्ति अचानक गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, हार्ट अटैक की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार की सुबह सब्जी खरीदने के लिए आया एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस को हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, हरिपाल सिंह (46) निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश हाल ब्रह्मपुरी हरिद्वार सब्जी का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह सब्जी खरीदने के लिए ज्वालापुर सब्जी मंडी पहुंचे। बताया गया कि मंडी में पैदल चलते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

उन्हें सड़क पर गिरा देख आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने उसे उठाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस को शुरुआती तौर पर मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रही है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें