फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ज्वालापुर गन्ना समिति में ममता देवी निर्विरोध बनीं चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर गन्ना समिति में ममता देवी निर्विरोध चेयरमैन बनीं। भाजपा समर्थित चेयरमैन ममता देवी और वाइस चेयरमैन विशेष चौहान का वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में स्वागत हुआ। उधर, एक ही गांव सीतापुर के दावेदारों के चेयरमैन बनने के अरमान धरे रह गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी ममता चौहान और वाइस चेयरमैन पर विशेष चौहान के स्वागत के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि केंद्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों को फसल उगाने के लिए बीज, कीटनाशक, उपकरणों पर सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देकर मजबूत करने का काम किया है।
आज किसानों ने भाजपा के चेयरमैन बनाकर साबित कर दिया है कि किसान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित चेयरमैन के साथ समस्त प्रबंध कमेटी किसानों के हित में काम करेगी। इस मौके पर दर्जाधारी राज्य मंत्री डाॅ. जयपाल सिंह चौहान, डायरेक्टर दिनेश चौहान, गुरबाज सिंह, मनोज चौहान, राजेंद्र सिंह, शिवानी चौहान, जगबीर सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सत्यकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें