फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्य संत थे ब्रह्मलीन महंत अमरदेव हरि: ज्ञानदेव

विज्ञापन
मोक्षधाम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत अमरदेव हरि की श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में उपस्थित स? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
संत समाज ने भूपतवाला स्थित मोक्षधाम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत अमरदेव हरि को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आश्रम के ट्रस्टियों की सहमति से संत समाज ने श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह को आश्रम का अध्यक्ष नियुक्त किया। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह के नेतृत्व में आश्रम के उत्तराधिकारी गोपाल हरि आश्रम का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अमरदेव हरि महान संत थे। अपनी तप और विद्धता के माध्यम से उन्होंने धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के साथ भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर धर्म व सत्य के मार्ग पर अग्रसर किया। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि त्याग व तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन अमरदेव हरि दिव्य संत थे।
महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि संत महापुरुषों ने हमेशा ही राष्ट्र निर्माण अहम भूमिका निभाई है। महंत अमनदीप सिंह और महंत मोहन सिंह ने कहा कि सदैव परोपकार के लिए समर्पित रहने वाले संत महापुरुषों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर स्वामी रामेश्वरानंद हरि, महंत तीरथ सिंह, स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी जगदीशानंद गिरी, स्वामी चिद्विलासानंद, महंत स्वामी कमलानंद गिरी, सहित कई संत महंत एवं श्रद्धालु मौजूद रहें। ट्रस्टी ऋषि भगत, वेदी चौधरी, राकेश सोढ़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें